झारखंड
प्रदीप यादव की गिरफ्तारी का विरोध
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2017 6:10:15 PMखूंटी। झारखंड विकास मोर्चा के नेता प्रदीप यादव की गिरफ्तारी और सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय में धरना दिया और प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए झाविमो के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने कहा कि प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर सरकार विरोधियों की आवाज को दबाने का षडयंत्र कर रही है। मिश्रा ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव लाकर राज्य की रघुवर सरकार ने अपनी पूंजीपति समर्थक मानसिकता का परिचय दे दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार संशोधन के बहाने आदिवासियों की जमीन को हड़पने की साजिश कर रही है। मौके पर मो. यासीन, सनिका हस्सा, अब्राहम टूटी, मंगल सिंह मुंडा, महेष सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे।