ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खुंटी
पत्थलगड़ी के नाम पर विकास को अवरुद्ध किया जा रहा है: रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 28/2/2018 6:26:15 PM
पत्थलगड़ी के नाम पर विकास को अवरुद्ध किया जा रहा है: रघुवर दास

खूंटी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पत्थलगड़ी के नाम पर विकास को अवरुद्ध किया जा रहा है। संविधान की गलत व्याख्या की जा रही है। विकास में बाधक बने लोगों को राष्ट्र विरोधी की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतों को कुचल दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक हम इन राष्ट्र विरोधी शक्तियों को कुचलकर नहीं रख देते तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि अभी जो पत्थलगड़ी करा रहे हैं वे बाहरी हैं। वे नहीं चाहते गांव में बिजली, सड़क और पीने का पानी पहुंचे, इसलिए रोकने का काम किया जा रहा है। मैं वैसे क्षेत्र में भी जाऊंगा, देखते हैं कि कौन माई का लाल रोकता है। सीएम मंगलवार को खूंटी कचहरी मैदान में भाजपा के दक्षिणी छोटानगापुर प्रमंडलस्तरीय पंचायत एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

 
इस मौके पर सीएम ने कहा कि हमारी सरकार पर आदिवासियों की जमीन छीनने का आरोप लगाया जा रहा है। ईसाई मिशनरियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम उन जमीनों की जांच कराएंगे, जो ली तो गई अस्पातल व स्कूल बनाने के नाम पर लेकिन वहां दूसरी चीजों का निर्माण करा दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्थलगड़ी आदिवासियों की पुरानी परंपरा रही है, किसी के गुजर जाने पर लोग पत्थलगड़ी करते हैं। मगर आज शरारती तत्व पत्थलगड़ी के नाम पर भोले भाले आदिवासियों को बरगला रहे हैं, भड़का रहे हैं। मुख्यमंत्री ने तल्ख अंदाज में राष्ट्र विरोधी शक्तियों को पत्थलगड़ी और संविधान पर बहस करने की चुनौती दी।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उलगुलान की धरती है। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों को भगाने के लिए उलगुलान किया था। आज जो शक्तियां आदिवासियों को भड़का रही हैं, उन्हीं शक्तियों ने धरती आबा को पकड़वाने का भी काम किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मानती है। हम राष्ट्रवादी शक्ति हैं और हम जैसी राष्ट्रवादी शक्तियां देश विरोधी शक्तियों को नेस्तानाबूद करने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने विकास की चर्चा करते हुए कहा कि खूंटी के सांसद और मंत्री परिषद के सदस्य इस पिछड़े क्षेत्र में विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। बदलाव दिख रहा है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्थलगड़ी के नाम पर हम सामाजिक, राजनीतिक और सरकारी स्तर पर भगवान बिरसा के अरमानों को चूर करने वाली शक्तियों को कुचल देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाईबासा के उस गांव में मैं गया हूं, जहां 70 साल से कोई सीएम नहीं गया। इसी तरह लातेहार के गारू और सरयू में मैंने जाकर वहां जनता दरबार लगाने का काम किया। वहां पहले नक्सली नेता जन अदालत लगाते थे। विपक्षी दलों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की गति से विपक्ष घबरा गया है। कांग्रेस और झारखंड नामधारी पार्टियों ने झूठ और फरेब के सहारे शासन किया है। यह बात अब जनता जान चुकी है। तभी तो होटवार जेल में बंद सजायाफ्ता नेता से मिलने वालों की होड़ लगी है। कांग्रेस देश में गठबंधन बनाने में लगी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS