खूंटी, (हि.स)। गुरुवार को पुलिस ने अड़की थाना क्षेत्र के खूंटी-तमाड़ रोड से लेवी की रकम के साथ 50 हजार के इनामी नक्सली सोमा मुंडा उर्फ़ सामू मुंडा को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी के पास से लेवी के 48 हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार नक्सली को पुलिस हत्या रंगदारी और लूट के मामलों में कई वर्षों से तलाश कर रही थी। इसकी जानकारी जानकारी एसपी अश्विन कुमार सिन्हा ने दी थी।