ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
पुलिस ने 1053 एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट की
By Deshwani | Publish Date: 1/3/2017 3:56:32 PM
पुलिस ने 1053 एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट की

खूंटी। एक महीने के अंदर पुलिस ने 1053 एकड़ खेत में लगी अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है। इस आशय की जानकारी एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बुधवार को बातचीत के दौरान दी। 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने 31 जनवरी से अभियान शुरू किया था। अभियान अभी भी जारी है और आगे भी जारी रहेगा। अवैध खेती को लेकर खूंटी, मुरहू और अड़की थाने में अभी तक पांच मामले दर्ज किये गये हैं। इनमें खूंटी थाना में एक फरवरी को मारंगहादा गांव के सनिका, 3 फरवरी को मुरहू थाना के सांडे मुंडा और धनश्याम और 4 फरवरी को खूंटी थाना के बारूहातू गांव के रत्न मुंडा, 26 फरवरी को सोदाग गांव के जोटो मुंडा, अर्जुन मुंडा, पांडू मुंडा पर अफीम की खेती करने के खिलाफ गिरफ्तार किया, वहीं पुलिस द्वारा सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 26 फरवरी को गोगा मुंडा और लादू मुंडा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS