खुंटी
अनियंत्रित कार की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत
By Deshwani | Publish Date: 24/2/2017 5:11:24 PMखूंटी, (हि.स.)| मुरहू थाना के पेलौल गांव में एक अनियंत्रित कार ने डुलुवा गांव के मां और दो साल के एक बच्चे की जान ले ली। घटना शुक्रवार 12 बजे की है। कार की गति इतनी अधिक थी कि कार यात्री शेड तोड़ते हुए उसके अंदर जा घुसा। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। कार में भारत सरकार लिखा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मुरहू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार को जब्त कर किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।