ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
तीन लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2017 7:08:26 PM
तीन लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार

खूंटी, (हि.स.)। पुलिस ने 2.77 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दो लोग मोटरसाइकिल से अवैध अफीम लेकर जाते गांव (मुरहू) से रांची की ओर जा रहे हैं। बुधवार की शाम एसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर अमिताभ राय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मुरहू थाना के जाते गांव के पास रांची-चाईबासा रोड पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया।

उसी दौरान दो लड़के बिना नंबर की एक बाइक में वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो वे और तेजी से भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया। उनके पास से अवैध अफीम बरामद की गयी। गिरफ्तार लोगों में सुखराम भेंगराज (पीड़ी, सिमरिया, चतरा) और जीवलाल गौंझू (मेरोमगढ़ा, पत्थरगड्डा, चतरा) शामिल हैं। ज्ञात हो कि अब तक पुलिस ने 30 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम बरामद कर चुकी है। इसके अलावा 15 सौ एकड़ में लगी अफीम की खेती को भी नष्ट कर दिया है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS