ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
आधी आबादी को सक्षम बनाने में जुटी झारखंड सरकार : नीलकंठ
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 7:22:59 PM
आधी आबादी को सक्षम बनाने में जुटी झारखंड सरकार : नीलकंठ

खूंटी, (हि.स .)। राज्य परिसर के विकास भवन में शुक्रवार को आजीविका दीदीज कैफे का उद्घाटन किया गया। कैंटीन (कैफे) का संचालन आजीविका मिशन के तहत मुरहू प्रखंड के तपिंगसेरा के रसिकन महिला आजीविका ग्राम संगठन नामक सखी मंडल द्वारा किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं के माध्यम से आधी आबादी को सक्षम बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना रखनी चाहिए। झारखंड की महिलाएं मेहनती हैं। ग्रामीण विकास विभाग के आजीविका मिशन के तहत अस्सी हजार सखी मंडल स्थापित किये जा चुके हैं। विकास योजनाओं में सखी मंडलों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
डीसी मनीष रंजन ने खूंटी को सखी मंडल को अन्य क्षेत्रों में भी प्रोत्साहित करने को कहा। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सखी मंडल का निर्माण कर उनका क्षमतावर्द्धन किया जा रहा है, ताकि वे सशक्त होकर समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान कर सकें।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS