खगड़िया
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया पोलियो अभियान का बहिष्कार
By Deshwani | Publish Date: 29/1/2017 4:32:26 PMखगड़िया, (हि.स.)। राज्यव्यापी अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रविवार से शुरू हुए पोलियो अभियान का बहिष्कार कर दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विगत 27 जनवरी से विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मुख्य मांगों में उनके पद को स्थाई करने, मानदेय का बकाया सहित अद्यतन भुगतान करने एवं पोशाहार उपलब्ध कराने का कार्य जीविका समूह से लेकर पूर्व की भांति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देने की मांगें शामिल हैं। दूसरी तरफ, इधर सिविल सर्जन का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य बहिश्कार को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई है। सभी क्षेत्रों में एएनएम और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पोलियो अभियान में लगाया गया है।