बिहार
उत्कृष्ट कार्य के लिए कटिहार की पंचायतों को मिलेगा पुरस्कार
By Deshwani | Publish Date: 28/7/2017 3:18:36 PMकटिहार, (हि.स.)। पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2016-17 में ग्राम पंचायत के भीतर पंचायती राज अवधारणा के तहत श्रेष्ठ कार्य करने वाली पंचायतों को अगले साल 24 अप्रैल को रास्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पुरस्कृत किया जायेगा। केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने इसके लिए जिले से प्रस्ताव मांगा है। पंचायती राज विभाग, बिहार के नोडल अधिकारी मृणाल दास ने कटिहार जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र को इस आशय से संबंधित पत्र लिखकर जिले में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पंचायतों को पुरस्कार के लिए नामांकन करने को लेकर प्रेरित करने का निर्देश दिया है।
इस बार पंचायतों को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय ग्राम सभा पुरस्कार व एमजीएनआरईएस जैसे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के तहत सेवाओं और सार्वजनिक वस्तुओं के विवरण में सुधर के लिए प्रत्येक स्तर पर पीआरआई द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की पहचान के लिए राज्यों व संघ राज्य क्षेत्रों में सर्वोत्तम प्रदर्शनकारी पंचायत को दिया जाता है। सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए नानाजी देशमुख राष्ट्रीय ग्राम सभा पुरस्कार के अन्तर्गत ग्राम सभाओं को शामिल करके सामाजिक-आर्थिक विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए ग्राम पंचायतों को यह पुरस्कार दिया जाता है।
एमजीएनआरईजीएस यह पुरस्कार पंचायती राज मंत्रालय की सिफारिश पर ग्रामीण ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार 2011-12 के बाद से राज्य सरकारों व संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा अनुशंसित श्रेष्ठ कार्य करने वाली पंचायतों को प्रोत्साहित करता रहा है।