ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
कैमूर
मछली फंसाने के चक्कर में फंसा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
By Deshwani | Publish Date: 24/8/2020 5:10:53 PM
मछली फंसाने के चक्कर में फंसा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

कैमूर।  बिहार के कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड क्षेत्र के करमिचक गांव के पास सुवरा नदी में मछली फंसाने के दौरान एक मगरमच्छ फंस गया। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल फैल गया और आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग को दी।  मौके पर पहुंचे वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़कर दुर्गावती जलाशय में छोड़ दिया।  

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर में करमिचक गांव के 20 से 40 लोग मछली मारने के लिए गांव से सटे सुवरा नदी में जाल लेकर गए थे।  इस दौरान, जाल में मछली तो नहीं फंसी पर, साढ़े चार फीट का मगरमच्छ फंस गया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ये मगरमच्छ पानी के बहाव के कारण कहीं से बह कर आ गया था। 
 
उन्होंने कहा कि ऐसे में बड़ी घटना हो सकती थी, क्योंकि गांव के अधिकांश लोग, बच्चे, औरतें इसी नदी को पार करके उस पार जाते हैं।  अगर कोई भी इसके चपेट में आता है तो बहुत बड़ी घटना हो सकती थी।  इसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल फैल गया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS