बिहार
पिकअप पलटने से एक की मौत, 12 घायल
By Deshwani | Publish Date: 30/4/2017 1:08:36 PMकैमूर। बिहार में कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में सुबह बारातियों से भरे पिकअप के पलट जाने से एक बच्चे की मौत हो गयी तथा 12 अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के खनेठी गांव के कुछ लोग पिकअप से शादी समारोह में शामिल होने मोहनिया के एक होटल में आये थे। शादी संपन्न हो जाने के बाद भानीब 20 लोग सवार होकर लौट रहे थे। तभी बरेज गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-02 पर उनका वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस दुर्घटना में अशोक कुमार (10) की मौके पर ही मौत हो गयी तथा 12 से अधिक बाराती घायल हो गये। पुलिस ने मृतक अशोक कुमार के शव को कब्जे में करके सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सभी 12 घायलों को स्थानीय पीएचसी में भर्ति कर दिया गया है।