ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार के कैमूर में पति ने पत्नी का गला काटा, खुद को चाकू से गोदा
By Deshwani | Publish Date: 30/6/2017 6:27:30 PM
बिहार के कैमूर में पति ने पत्नी का गला काटा, खुद को चाकू से गोदा

कैमूर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


बिहार के कैमूर जिले के टोडी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला काट हत्या की कोशिश की। जानकारी के अनुसार मुकेश पाल ने गुरुवार रात को साथ सो रही पत्नी सोनी देवी की गला काटकर हत्या करने की कोशिश की। इसके बाद खुद को भी चाकू से गोद लिया। गला काटे जाने पर सोनी चिल्लाने लगी तो घर के लोग नींद से जगे और दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया। प्रभु पाल के 25 साल के बेटे मुकेश पाल की 23 साल की सोनी देवी से शादी हुई थी। पिछले कई दिनों से मुकेश पारिवारिक विवाद के चलते परेशान था। इस परेशानी के चलते मुकेश ने पत्नी की हत्या और अपनी जान देने का फैसला कर लिया। गुरुवार रात को वह अपने प्लान के अनुसार चाकू और ब्लेड लेकर सोया था। रात में जैसे ही घर से सभी लोग सो गए मुकेश उठा और ब्लेड से सोनी का गला काटने लगा। गला कटते ही सोनी चिल्लाने लगी। इसके बाद मुकेश ने चाकू उठाया और अपने शरीर में चाकू घोंप लिया। दोनों के शरीर से तेजी से खून बहने लगा। दूसरी ओर सोनी का आवाज सुन घर के लोग नींद से जग चुके थे। उन्होंने गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन वह अंदर से बंद था। सोनी गेट नहीं खोल पा रही थी।
 इसके बाद घर के लोगों ने कुल्हाड़ी से रूम के गेट को काट दिया और अंदर घुसे तो पाया कि मुकेश और सोनी दोनों लहूलुहान हैं। सोनी का गला कई जगह से कटा हुआ था।
 परिजनों ने इलाज के लिए दोनों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर है।
  

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS