बिहार
बेतहाशा गर्मी से लोगों की बढ़ी परेशानी
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2017 3:02:46 PMजमुई/चकाई। उमस भरी गरमी और बढ़ते तापमान के कारण लोगों का दैनिक कार्य अस्त व्यस्त हो गया है। जरूरी काम पड़ने के कारण लोग घर से मजबूरन बाहर निकल रहे हैं। बेतहासा गरमी के कारण सरकारी संस्थान एंव प्राइवेट कार्यालय सहित व्यापार करने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण लोग लू की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे है।इधर बेतहासा गरमी के कारण बच्चों की पढ़ाई पर भी काफी असर देखा जा रहा है।
बढ़ते तापमान व उमस भरी गरमी से लोग काफी परेशानी महसूस कर रहे हैं। लू की चपेट में आने से लोग बीमार भी होने लगे है। जानकारी के अनुसार लू की चपेट में आने से थाना क्षेत्र के पीपरापघार गांव निवासी मो. मोईन अंसारी, बौने गांव निवासी राजू यादव एंव पंजराडीह गांव निवासी मो. नौसाद लू की चपेट में आकर बीमार पड़ गये हैं। इधर झुलसाने वाली धूप के कारण दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। गरम हवा लोगों पर कहर बन कर टूट रहा है। सूखते नदी-तलाब चारा की कमी और अत्यधिक गरमी के कारण पशुओं को भी पालन पोषण करना लोगों के लिए मुसीबत पैदा करने लगा है।