बिहार
जेई मेंस में मणिराज ने लहराया परचम
By Deshwani | Publish Date: 2/5/2017 2:23:38 PMजमुई/चकाई। पढ़कर कुछ बनने की इच्छा जागृत हो, वह हमेशा किसी भी परीक्षा में उच्च अंक लाकर अपने प्रभूता को बरकरार रखने के लिए यह मेघावी छात्र आगे चलकर कुछ कर सकता है। ऐसा ही कारनामा चकाई प्रखंड के रामचंद्रडीह पंचायत अंर्तगत गरही गांव निवासी सह जमुई सिविल कोर्ट के अधिवक्ता राजकिशोर चौधरी के पुत्र मणिराज वत्स ने जेई मेंस 2017 के परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर परिवार, समाज तथा प्रखंड सहित जिले का नाम रोशन किया है।
सफलता हासिल करने के बाद रामचंद्रडीह पंचायत के पूर्व मुखिया क्रांति देवी ने परिवारजनों से कहा कि कठिन परिश्रम का फल सब दिन मीठा होता है। यह मैघावी छात्र आगे चलकर कोई और भी योग्यता हासिल कर सकता है। जिससे परिवार एंव समाज के सभी सदस्य का नाम रोशन होगा।