जमुई
उग्रवादियों ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या की
By Deshwani | Publish Date: 22/2/2018 3:13:00 PMजमुई। बिहार में जमुई जिले के खैरा थाना में प्रतिबंधित भाकपा के उग्रवादियों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चरकापत्थर के नवीन प्राथमिक विद्यालय, बाबाथान के प्रभारी शिक्षक दिनेश यादव की माओवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।
मिली जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत शिक्षक जिले के चरकापत्थर के टहकार गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि माओवादियों ने अपने संगठन के एक एरिया कमांडर के आत्मसमर्पण करवाने में शिक्षक की भूमिका को लेकर उसकी हत्या की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।