ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
जमुई
नील गाय की जान बचाने में जैन तीर्थ यात्रियों का वाहन पलटा
By Deshwani | Publish Date: 22/10/2017 2:26:15 PM
नील गाय की जान बचाने में जैन तीर्थ यात्रियों का वाहन पलटा

जमुई, (हि.स.)। जमुई में जैन तीर्थयात्रियों का वाहन अचानक सड़क पार कर रहे नील गाय को बचाने में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा रविवार को सिकंदरा-नवादा सड़क मार्ग पर महना पुल के निकट घटित हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैन तीर्थयात्रियों की सवारी वैन सिकंदरा से नवादा की ओर जा रही थी तभी सड़क पर अचानक नील गाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और नील गाय से जा टकराई। इस दुर्घटना में नील गाय की मौत हो गई। सभी तीर्थ यात्री दुर्घटना के बाद सुरक्षित बताए जा रहे हैं। 

15-16 सदस्यों के तीर्थ यात्रियों का जत्था झारखंड के पारसनाथ का दर्शन करते हुए, सिकंदरा के लछुआड़ में भगवान महावीर की पूजा-पाठ करके नालंदा के पावापुरी जा रहे थे। इसी क्रम में यह हादसा घटित हुआ। सभी यात्री हैदराबाद के रहने वाले बताए जाते हैं। सिकंदरा पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जेसीबी मशीन की व्यवस्था करके बाहर निकालने का कार्य किया जा रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS