बिहार
श्रीमद भागवत यज्ञ कलश यात्रा निकाली गई
By Deshwani | Publish Date: 1/3/2017 3:00:08 PMजमुई/चकाई। बिहार में जमुई जिले के चकई प्रखंड के बेजा गांव में बुधवार से हो रहे श्रीमदभागवत कथा पुराण महायज्ञ के लिए 101 महिलाओं एंव कुआंरी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर परम पूज्य योगाचार्य भागवत भूषण ब्रम्हऋषि स्वामी अनंत श्यामदेव जी महाराज के नेतृत्व में 101 की संख्या में महिलाओं एंव कुआंरी कन्याओं ने रंग-बिरंगे परिधानों से सुसज्जित होकर बेजा गांव स्थित यज्ञ स्थल से माथे पर कलश लेकर कलश यात्रा निकाली गयी।
कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने विशनपुर, कपरीडीह होते हुए गादी गांव स्थित दुबे मंडा पहुंचकर तथा पवित्र नदी का जल कलश में भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचकर कलश को यज्ञवेदी पर विधि विधान के साथ स्थापित किया गया। इस पावन मौके पर हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने कलश यज्ञ में भाग लिया तथा कलश यात्रा के दौरान जय श्रीराम का जयघोष करते आगे बढ़ रहे थे। वहीं यज्ञ के आयोजक शिवनंदन चैधरी ने बताया कि यह श्रीमद भागवत पूराण महायज्ञ सात दिनों तक चलेगा तथा इसमें अयोध्या तथा बनारस से आये कई साधु महात्मा एंव प्रवचनकर्ता भाग लेंगे।