ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बिहार के जमुई से एसएसबी ने 16 माओवािदयों को पकड़ा, संगठन विस्तार को हो रहे थे एकत्र
By Deshwani | Publish Date: 9/7/2017 6:51:19 PM
बिहार के जमुई से एसएसबी ने 16 माओवािदयों को पकड़ा, संगठन विस्तार को हो रहे थे एकत्र

जमुई । देशवाणी न्यूज नेटवर्क

 बिहार में माओवादी एक बार फिर से अपने संगठन के विस्तार में जुट गये हैं। इसी क्रम में माओवादियों का बड़ा जत्था संगठन विस्तार के लिए एकत्रित हुआ था। लेकिन सुरक्षाबलों ने इनके मंसूबे पर पानी फेरते हुए जमुई जिले से 16 माओवादियों को गिरफ्तार किया। अपने खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई से नक्सली बिहार में तितर बितर हो गए हैं। ऐसे में वो दोबारा अपने आपको संगठित करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
 8 जुलाई को जमुई के कल्याणपुर गांव में सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस के जवान गश्त पर थे। अचानक उन्हें कुछ आदमियों का समूह दिखा जो लाल झंडे लहरा रहे थे। सुरक्षाबलों ने उन्हें रोकना चाहा लेकिन वो नहीं रुके। इसके बाद एसएसबी ने उनका पीछा कर उन्हेें पकड़ा।
पकड़े गए लोगों के पास से मोबाइल फोन, झंडे और माओवादियों के स्टिकर बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोग सुविधा कार्यकर्ता हैं और माओवादियों को उनकी गतिविधियों को चलाने में वो हर तरीके से मदद करते हैं। गिरफ्तार लोगों की उम्र 15 से 50 साल के बीच में है। मौजूदा समय में वो नक्सलियों द्वारा अंजाम दी जानेवाली बड़ी वारदातों के लिये उन्हे मदद कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उनकी साजिश क्या थी और कौन-कौन लोग इसमें शामिल थे।


image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS