ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: 81 सदस्यों की विधानसभा के लिए वोटों की गिनती जारी, कांग्रेस + 41 और भाजपा 28 सीटों पर आगे
By Deshwani | Publish Date: 23/12/2019 11:47:28 AM
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: 81 सदस्यों की विधानसभा के लिए वोटों की गिनती जारी, कांग्रेस + 41 और भाजपा 28 सीटों पर आगे

रांची झारखंड में 81 सदस्‍यों की विधानसभा के लिए वोटों की गिनती जारी है। निर्वाचन क्षेत्रों के वोटों की गिनती 24 जिला मुख्‍यालयों में सुबह आठ बजे शुरू हुई। ताजा रूझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी.10 सीटों पर और कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा राष्‍ट्रीय जनता दल तीनों मिलकर 25 सीटों पर आगे है। सभी मतगणना केन्‍द्रों पर केन्‍द्रीय अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है। 

 
81 सदस्‍यों की विधानसभा के लिए 30 नवम्‍बर से 20 दिसम्‍बर तक पांच चरणों में मतदान हुआ। 2014 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 37 सीटें और उसके सहयोगी ऑल झारखंड स्‍टूडेंट यूनियन को पांच सीटें मिली थी। इस बार झारखंड मुक्तिमोर्चा के नेतृत्‍व में कांग्रेस और राष्‍ट्रीय जनता दल गठबंधन भाजपा को बेदखल करने के प्रयास में है। इस बार एनडीए के कई सहयोगियों ने अलग-अलग विधानसभा चुनाव लड़ा है। लोक जनशक्ति पार्टी और जनता दल युनाइटेड ने भी अकेले चुनाव लड़ा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS