ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड: कलियुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर पिता को मार डाला, खुद भी लगा ली फांसी
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2022 10:20:14 PM
झारखंड: कलियुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर पिता को मार डाला, खुद भी लगा ली फांसी

रांची। झारखंड के पाकुड़ में एक किलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पांच वर्षीया बच्ची समेत तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के तिलयपाड़ा पहाड़ के ऊपर टोले की है। आरोपी मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।





बताया गया कि तिलयपाड़ा पहाड़ के ऊपर टोला निवासी सिंघे पहाड़िया, 27 वर्ष दोपहर दो बजे घर में पिता सीता पहाड़िया 60 वर्ष से कुछ बात रहा था। इस बीच सिंघे आक्रोशित हो गया और पिता की पिटाई करने लगा। पिता किसी तरह जान बचाकर भागे। घर के आंगन में रखी कुल्हाड़ी उठा पिता को दौड़ाने लगा।






पिता सीता पहाड़ियाजान बचाने के लिए पड़ोसी के घर पहुंचे ही थे कि पुत्र ने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। फिर सिंघे अपने घर की ओर दौड़ा। इस क्रम में रास्ते में जो मिला कुल्हाड़ी से हमला करता गया। हमले से गांव की सीता पहाड़िन 55 वर्ष, राजा पहाड़िया की पुत्री बुधनी पहाड़िन 12 वर्ष और पांच वर्षीया पुत्री धनिया पहाड़िन बुरी तरह से घायल हो गईं।





घटना के बाद सिंघे ने घर पहुंच कर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एएसआई अनिल कुमार सिंह, एसआई अभिनंदन कुमार पहुंचे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS