ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
होम आइसोलेशन में हैं कोरोना संक्रमित शिबू सोरेन व रूपी सोरेन, सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी जानकारी
By Deshwani | Publish Date: 22/8/2020 3:17:49 PM
होम आइसोलेशन में हैं कोरोना संक्रमित शिबू सोरेन व रूपी सोरेन, सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी जानकारी

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन व उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना संक्रमित हो गये हैं।  इसके बाद से वे होम आइसोलेशन में हैं। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन व उनकी पत्नी कल कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

 
झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन व उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। कल उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके साथ ही एहतियात के तौर पर उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री व शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
 
पिछले कुछ दिनों से शिबू सोरेन की तबीयत ठीक नहीं थी। इस पर उनकी और उनकी पत्नी की जांच करायी गयी थी। शुक्रवार देर शाम दोनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। देर रात तक वे अपने आवास पर ही थे। वे होम आइसोलेशन में हैं।  मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। आपको बता दें कि एक बार पहले भी श्री सोरेन की कोरोना जांच हुई थी, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। 
 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कल रात बाबा दिशोम गुरु जी और मां की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वे दोनों होम आइसोलेशन में हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। आप सब की दुआओं से जल्द वे आपके बीच होंगे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS