झारखंड
झारखंड : ग्राम प्रधान को नक्सलियों ने अपहरण किया, सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी जारी
By Deshwani | Publish Date: 4/1/2020 7:28:42 PMरांची ।नामकुम प्रखंड के सोगोर के ग्राम प्रधान संदीप सुंडिल को नक्सलियों ने अपहरण कर लिया। शनिवार को परिजनों ने थाने में नक्सलियों द्वारा अपहरण करने की सूचना दी है।
डीएसपी नीरज कुमार के मुताबिक शुक्रवार देर रात कुछ नक्सली उसके घर पहुंचे और ग्राम प्रधान को उठा ले गए। शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ग्राम प्रधान की सकुशल बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।