ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
महागठबंधन सरकार में राज्य के लोगों की आकांक्षाएं पूरी की जाएगी: हेमंत सोरेन
By Deshwani | Publish Date: 24/12/2019 11:13:58 AM
महागठबंधन सरकार में राज्य के लोगों की आकांक्षाएं पूरी की जाएगी: हेमंत सोरेन

रांची झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्‍ट्रीय जनता दल गठबंधन राज्‍य में नई सरकार बनाने जा रहा है। इस गठबंधन ने विधानसभा की 81 में से 47 सीटों पर जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी को 25 सीटें मिली हैं। विजयी गठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 30 और कांग्रेस ने 16 सीटें जीती हैं। दूसरी ओर झारखंड विकास मोर्चा को 3 और ऑल झारखंड स्‍टूडेंस यूनियन को 2 सीटों पर सफलता मिली है। राष्‍ट्रीय जनता दल, राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी- माले एक-एक सीट जीतने में सफल रही है। दो निर्दलीय प्रत्‍याशी भी  निर्वाचित हुए हैं। 

  
वरिष्‍ठ भाजपा नेता और मुख्‍यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्‍हें निर्दलीय उम्‍मीदवार सरयू राय ने 15 हजार 8 सौ 33 वोटों से हराया। 81 सदस्‍यीय राज्‍य विधानसभा के लिए 30 नवम्‍बर से 20 दिसम्‍बर तक पांच चरणों में चुनाव हुए थे।  
  
मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन दुमका और बरहैट दोनों सीटों से चुनाव जीत गए हैं। झारखंड विकास मोर्चा के अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से निर्वाचित हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष रामेश्‍वर ओरांव लोहरदगा सीट और ऑल झारखंड स्‍टूडेंस यूनियन के प्रमुख सुदेश कुमार महतो सिल्ली सीट से चुनाव जीते हैं। विधानसभा अध्‍यक्ष दिनेश ओरांव सिसई सीट से चुनाव हार गए हैं। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा चक्रधरपुर सीट से चुनाव हार गए हैं। पूर्व सरकार में मंत्री रहे राज पालीवार और लुईस मरांडी भी अपनी-अपनी सीट हार गए हैं। 
  
मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मु को अपना त्‍यागपत्र सौंप दिया है। राज्‍यपाल ने नयी सरकार के गठन तक उन्‍हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है। संवाददाताओं से बातचीत में श्री दास ने जनादेश का स्‍वागत किया। 
  
झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमेंत सोरेन ने कहा कि महागठबंधन सरकार में राज्‍य के लोगों की आकांक्षाएं पूरी की जाएंगी। उन्‍होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल सहयोगी दलों की जल्‍दी ही बैठक कर रणनीति तय की जाएगी। 
  
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्‍व वाले गंठबंधन को विधानसभा चुनाव में जीत पर बधाई दी है। एक ट्वीट में श्री मोदी ने भारतीय जनता पार्टी को कई वर्षों तक राज्‍य की सेवा करने का अवसर दिने के लिए झारखंड की जनता को धन्‍यवाद दिया। उन्‍होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों की सहारना की। प्रधानमंत्री ने कहा सरकार भविष्‍य में भी राज्‍य की सेवा करती रहेगी और लोगों से जुड़े मुद्दे उठाती रहेगी। 
  
भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष और केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाओं में झारखंड के जनादेश का सम्‍मान करती है। एक ट्वीट मे श्री शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए धन्‍यवाद दिया। उन्‍होंने राज्‍य के लोगों के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया जिन्‍होंने पार्टी को पांच वर्षो तक राज्‍य की सेवा का अवसर दिया। श्री शाह ने कहा कि भाजपा राज्‍य के विकास के लिए प्रतिबद्ध बनी रहेगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS