झारखंड
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: 81 सदस्यों की विधानसभा के लिए वोटों की गिनती जारी, कांग्रेस + 41 और भाजपा 28 सीटों पर आगे
By Deshwani | Publish Date: 23/12/2019 11:47:28 AMरांची। झारखंड में 81 सदस्यों की विधानसभा के लिए वोटों की गिनती जारी है। निर्वाचन क्षेत्रों के वोटों की गिनती 24 जिला मुख्यालयों में सुबह आठ बजे शुरू हुई। ताजा रूझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी.10 सीटों पर और कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा राष्ट्रीय जनता दल तीनों मिलकर 25 सीटों पर आगे है। सभी मतगणना केन्द्रों पर केन्द्रीय अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है।
81 सदस्यों की विधानसभा के लिए 30 नवम्बर से 20 दिसम्बर तक पांच चरणों में मतदान हुआ। 2014 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 37 सीटें और उसके सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन को पांच सीटें मिली थी। इस बार झारखंड मुक्तिमोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन भाजपा को बेदखल करने के प्रयास में है। इस बार एनडीए के कई सहयोगियों ने अलग-अलग विधानसभा चुनाव लड़ा है। लोक जनशक्ति पार्टी और जनता दल युनाइटेड ने भी अकेले चुनाव लड़ा है।