ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: तीसरे चरण का मतदान शुरू
By Deshwani | Publish Date: 12/12/2019 12:52:44 PM
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: तीसरे चरण का मतदान शुरू

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 17 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे  हैं। जिन जिलों में आज मतदान हो रहा है, वे हैं- रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, गिरिडीह, बोकारो और सरायकेला-खरस्‍वां। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। नक्सल प्रभावित 12 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शाम तीन बजे समाप्‍त हो जाएगा। अन्‍य सीटों- रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकटा में मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। सुचारू मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। 

 
 
मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने रांची में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सुचारू मतदान के लिए चालीस हजार से ज्यादा चुनाव अधिकारी तैनात किये गये हैं। दो हजार 14 मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग की जा  रही है। 
 
56 लाख से अधिक मतदाता 32 महिलाओं सहित 309 उम्‍मीदवारों  के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला करेंगे। इस चरण में 99 निर्दलीय उम्‍मीदवार भी मैदान में है। 
 
 
भारतीय जनता पार्टी ने 16 उम्मीदवार खड़े किये हैं। झारखंड विकास मोर्चा और कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा राष्ट्रीय जनता दल का विपक्षी गठबंधन सभी 17 सीटों पर चुनाव लड़ रहा  है। ऑल झारखंड स्टुडेंट्स यूनियन 14, बहुजन समाज पार्टी 15 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 9 सीटों पर चुनाव मैदान में है।
 
इस चरण में राज्‍य के कैबिनेट मंत्री सीपी सिंह और नीरा यादव, ऑल झारखंड स्‍टूडेंट यूनियन पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो, झारखंड विकास मोर्चा के अध्‍यक्ष बाबू लाल मरांडी, राज्‍य के पूर्व मंत्री और मजदूर संघ के नेता राजेन्‍द्र प्रसाद सिंह, राज्‍य महिला आयोग की पूर्व अध्‍यक्ष महुआ माझी सहित कई प्रमुख उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS