झारखंड
झारखंड विधानसभा चुनाव: चौथे चरण के लिए नामांकन भरने का आज आखिरी दिन
By Deshwani | Publish Date: 29/11/2019 3:16:25 PMरांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है। नामांकनपत्रों की जांच कल होगी और सोमवार तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। इस चरण में चार जिलों -- देवघर, गिरिडीह, बोकारो और धनवाद की 15 विधानसभा सीटों के लिए 16 दिसम्बर को वोट डाले जायेंगे।
चुनाव का तीसरा चरण 12 दिसम्बर को होगा जिसमें आठ जिलों की 17 सीटों के लिए नाम वापस लेने की सीमा पूरी हो जाने के बाद 312 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गये हैं। इन जिलों में रांची, कोडरमा और हजारीबाग शामिल हैं।