झारखंड
ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत एक बच्ची की हुई मौत, परिजनों में मातम का माहौल
By Deshwani | Publish Date: 21/10/2019 2:11:59 PMपलामू। झारखंड के पलामू जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतकों में 12 साल की एक बच्ची भी थी।
जानकारी के अनुसार यह घटना आज तड़के साढ़े पांच बजे की है। विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव की रहने वाली 2 महिलाएं अपने 12 साल की बेटी के साथ आज सुबह सैर पर निकली थी। लालगढ़ स्टेशन की क्रासिंग पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों के घर में मातम छा गया। वहां मौजूद गांव के लोगों ने इस बावत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।