ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक लाख रुपये का इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 14/10/2019 3:35:07 PM
झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक लाख रुपये का इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार

रांची। झारखंड पुलिस के हाथों बड़ी सफलता लगी है। एक लाख रुपए के इनामी नक्सली को दुमका पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में दुमका के एसपी वाईएस रमेश ने आज प्रेस कांफ्रेस कर जानकारी दी। एसपी रमेश ने बताया कि आकाश मुर्मू राज्य विरोधी कार्यों, हत्या, आगजनी व धमकी देने के मामलों दर्ज है। 
 
एसपी वाई.एस. रमेश ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी भाकपा माओवादी के हार्डकोर इनामी नक्सली आकाश मुर्मू उर्फ आकाश हांसदा उर्फ साहेब राम हांसदा के खिलाफ पाकुड़ एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या, 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बम विस्फोट कर पुलिसकर्मियों की हत्या के साथ-साथ संथाल परगना के विभिन्न थानों में कई कांड दर्ज हैं।
 
उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में आकाश हांसदा काठीकुंड के कुलकांठ में अपनी ससुराल गया था। उसी समय माओवादी दस्ता के बहकावे में आकर नक्सली दस्ता में शामिल हुआ था। आकाश भाकपा माओवादी के दस्ता सदस्य के रूप में कार्य करता था। हार्डकोर नक्सली दुमका जिला के काठीकुंड एसपी बलिहार हत्याकांड, शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान लैंड ब्लास्टिंग, रामगढ़ थाना क्षेत्र के टावर जलाने एवं पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा कांड में वांछित अभियुक्त है।
 
एसपी ने बताया कि हार्डकोर नक्सली पुणे की किसी निजी कंपनी में साहेब राम हांसदा के नाम से काम कर रहा था। इसकी सूचना पर डीएसपी श्रीराम सामंद के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुणे गयी थी। बीते रविवार को पुणे से उसे गिरफ्तार कर दुमका लाया गया है। एसपी ने टीम के साथ-साथ इस गिरफ्तारी में भूमिका निभाने वाले अन्य पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS