ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
आज से होगी मुख्यमंत्री दास की जोहर जन आर्शीवाद यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत
By Deshwani | Publish Date: 14/10/2019 1:05:27 PM
आज से होगी मुख्यमंत्री दास की जोहर जन आर्शीवाद यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रघुवर सरकार ने कमर कस ली है। आज मुख्यमंत्री दास की 'जोहर जन आर्शीवाद यात्रा' का तीसरा चरण आरंभ होगा।
 
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास छोटानागपुर प्रमंडल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में गुजर कर 511 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे। वहीं लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे।
 
यात्रा के संयोजक व सांसद संजय सेठ ने बताया कि मुख्यमंत्री 14 अक्टूबर को हजारीबाग और बरकट्ठा विधानसभा जाएंगे। 16 को निरसा, सिंदरी और झरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। अगले दिन धनबाद, बाघमारा, टूंडी व गांडेय विधानसभा का दौरा करेंगे। 20 को जमुआ, कोडरमा, बरही विधानसभा में लोगों संबोधित करेंगे।
 
बता दें कि मुख्यमंत्री दास ने ट्वीट कर लोगों को जन आर्शीवाद यात्रा की बधाई देते हुए कहा है कि उत्तरी छोटानागपुर की जनता को जोहार, जन आर्शीवाद यात्रा में आप सभी का हार्दिक अभिनंदन, आइए झारखंड को फिर एक बार स्थिर सरकार दें।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS