ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
आयुष्मान भारत योजना: सदर अस्पताल रांची लाभ देने में देशभर के सदर अस्पतालों में दूसरे नंबर पर
By Deshwani | Publish Date: 24/9/2019 1:49:51 PM
आयुष्मान भारत योजना: सदर अस्पताल रांची लाभ देने में देशभर के सदर अस्पतालों में दूसरे नंबर पर

रांची। झारखंडवासियों के लिए खुशखबरी और गर्व की खबर है। राजधानी रांची का सदर अस्पताल आयुष्मान भारत योजना का क्लेम पूरा करने में देशभर के सदर अस्पतालों में दूसरे नंबर पर रहा है। वहीं सरकारी अस्पतालों में 20वें नंबर और निजी व सरकारी अस्पतालों में रांची सदर अस्पताल को 27वां स्थान प्राप्त हुआ है।
 
बता दें कि पिछले साल 23 सितंबर को रांची की घरती से ही प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत की शुरुआत की थी। पिछले एक साल में रांची अस्पताल ने इस योजना के तहत 6840 लोगों को लाभ दिया। रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत पिछले एक साल में रांची सदर अस्पताल में 4840 गरीब मरीजों का इलाज हुआ। इससे जनता 62 करोड़ रुपये बचा पाई है। अब अभियान चलाकर रांची जिले के लाभार्थियों को गोल्डन कार्य मुहैया कराया जाएगा।
 
उपायुक्त ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ राज्य के जरुरतमंदों को मिल सके, उन्हें दूसरे राज्यों में भटकना न पड़े, इसके लिए रांची सदर अस्पताल में शीघ्र ही सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी शुरू होने वाला है। रांची के सिविल सर्जन डॉ. वी. बी. प्रसाद ने बताया कि शीघ्र ही रांची सदर अस्पताल में घुटना ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध होगी। ताकि बढ़ती उम्र में घुटने के दर्द से परेशान राज्य के बुजुर्गों को राहत मिल सके।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS