झारखंड
बिजली के तार की चपेट में आने से विशालकाय हाथी की मौत
By Deshwani | Publish Date: 4/9/2019 1:33:07 PMबेड़ो (रांची। रांची जिले के बेड़ो थाना अंतर्गत घाघरा गांव के निकट आज तड़के सुबह 4 बजे बिजली का करंट लगने से एक विशालकाय हाथी की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार किसान लकड़ी का खूंटा गाड़ कर सिंचाई के लिए बिजली का नंगा तार खेत में ले गये थे।
जंगली हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर खेतों की ओर जा रहा था, उसी दौरान एक विशालकाय जंगली हाथी का सूंड बिजली के तार से सट गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। करंट लगने के बाद हाथी काफी देर तक बचाव के लिए चिंघाड़ता रहा। घटना की सूचना वन विभाग को ग्रामीणों ने दी, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे।