झारखंड
साहिबगंज के पातन में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लगाई जनचौपाल, सुनी जनता की बातें
By Deshwani | Publish Date: 2/9/2019 4:27:08 PMसाहिबगंज। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आगामी विधानसभा का चुनाव जीतक राज्य में दोबारा सत्ता में वापसी के लिए अभियान चला रखा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री दास आज साहिबगंज जिले के पातन पहुंचे। उन्होंने पातन में जन चौपाल लगाकर जनता की बातें सुनी। साथ ही इनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास जन चौपाल कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर से पहुंचे। इसके बाद पातन स्थित कार्यक्रम स्थल पर बने मंच पर विधायक, अनंत ओझा, उपायुक्त राजीव रंजन, एसपी एचपी जनार्दन के साथ जनता से मुखातिब हुए।