झारखंड
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल प्रभावित 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक
By Deshwani | Publish Date: 26/8/2019 5:10:20 PMनई दिल्ली/रांची। नई दिल्ली में केंद्रीय ग्ह मंत्री अमित शाह ने देश के सभी नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई इस बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। जिनमें मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और झारखंड के सीएम रघुबर दास शामिल हुए।
पहले दौर की बैठक में नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी ने भी भाग लिया। इसके बाद दूसरे दौर में अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मुख्य सचिवों के साथ नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की रूपरेखा पर चर्चा की। वहीं इस बैठक में डीजी आईटीबीपी, डीजी सीआरपीएफ, डीजी बीएसएफ, डीजी एनआईए भी शामिल हुए।
बैठक के पहले दौर में कानून व्यवस्था राज्यों के पुलिस के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान पुलिस के आधुनिकीकरण, नई तकनीक का इस्तेमाल करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्रियों और मुख्य सचिवों के साथ केंद्रीय ग्ह मंत्री अमित शाह की दूसरे दौर की बैठक होगी। इसमें डीजीपी भाग लेंगे। कानून व्यवस्था के अतिरिक्त नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की योजनाओं को बल देने पर चर्चा होगी।