ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
रघुवर दास ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से की मुलाकात, झारखंड में चल रही योजनाओं की प्रगति की दी जानकारी
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2019 1:55:04 PM
रघुवर दास ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से की मुलाकात, झारखंड में चल रही योजनाओं की प्रगति की दी जानकारी

नई दिल्ली/रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात ही। इस दौरान मुख्यमंत्री दास ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह से झारखंड के विकास समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत की। वहीं मुख्यमंत्री ने सुबह एम्स जाकर पूर्व वित्तमंत्री अरूण जेटली के स्वास्थ्य का हाल भी जाना।

 
इस दौरान मुख्यमंत्री का केंद्रीय टेक्सटाइल महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से भी मिलने का कार्यक्रम है। वे केंद्रीय मंत्री ईरानी के साथ स्टेट न्यूट्रीशन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम को ही रांची लौट जाएंगे।
 
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीटर पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हम सवा तीन करोड़ झारखंडवासियों की समृद्धि में दिन-रात जुटे हैं।
 
इससे पहले आज सुबह रघुवर दास ने एम्स में भर्ती पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से जेटली के स्वास्थ्य के बारे में जाना।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS