झारखंड
कुएं से महिला और पुरूष का शव बरामद, इलाके में दहशत का माहौल
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2019 1:17:58 PMगढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के विशुनपुरा थाना अंतर्गत पीपरिकला गांव में आज एक कुआं से एक पुरुष व एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
वहीं पीपरिकला में फिलहाल दोनों शवों को कुआं से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।