ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
रघुवर दास ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनकी कमी सदैव खलेगी
By Deshwani | Publish Date: 7/8/2019 5:19:51 PM
रघुवर दास ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनकी कमी सदैव खलेगी

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भाजपा की वरिष्ठ नेत्री, प्रखर वक्ता, ममता की प्रतिमूर्ति और बड़ी बहन सुषमा स्वराज के निधन के समाचार से वह स्तब्ध और दुखी हैंं। उनके असामयिक निधन से मन द्रवित है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और हम सभी भाजपा परिवार के कार्यकर्ताओं को यह दुख सहने की शक्ति दे। वे राजनीतिक जीवन की यूनिवर्सिटी थींं, उनकी कमी सदैव खलेगी।

 
बुधवार को मुख्यमंत्री दास ने काफी भावुक ट्वीट भी किया है। लिखा है, 'बहन सुषमा स्वराज ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित कर दिया। उनकी कमी हमें सदैव महसूस होगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे।'
 
सुषमा स्वराज के निधन की खबर से झारखंड राज्य में भी शोक की लहर है। प्रदेश के तमाम नेता और कार्यकर्ता इस खबर से मर्माहत हैं। प्रदेश भाजपा ने बुधवार के सारे तय कार्यक्रम रद्द कर दिये। मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक भी स्थगित कर दी गई। इसके साथ प्रदेश कार्यालय में होने वाली कोर कमेटी की बैठक भी स्थगित कर दी गई।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS