झारखंड
चोर को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला, पंजाब में भी दर्ज था मामला, जांच में जुटी पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 1/8/2019 4:28:09 PMदुमका। दुमका जिले में भीड़ ने एक चोर की इतना पीटा की उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार जरमुंडी प्रखंड के भोडाबाद पंचायत के चिहुंटिया गांव में गुरुवार तड़के घर मे सेंधमारी कर रहे एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पीट पीट कर उसे मार डाला। मृतक का नाम भोला हाजरा बताया जा रहा है, जो तालझारी थाना के लोहारिया गांव का रहने वाला था। वह पहले भी जेल जा चुका था।
उसके खिलाफ दुमका के मुफ्फसिल थाना और देवघर के सारवां थाना में डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। जब वह गिरफ्तार हुआ था, तब एक मामले में पंजाब पुलिस भी रिमांड पर ले गयी थी। डकैती के और कई मामलों में उसकी संलिप्तता रही थी, जिसका ब्यौरा पुलिस खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि भोला हाजरा के खिलाफ पंजाब में भी मामला दर्ज था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चार की संख्या में चोर चिहुंटिया गांव के आनंदलाल मरांडी के घर सेंधमारी करने के बाद बक्सा आदि लेकर भाग ही रहे थे कि ग्रामीणों की नजर पड़ गयी, तीन चोर तो भागने में कामयाब रहे, जबकि भोला हाजरा उनके हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों की पिटाई से उसकी मौत हो गयी। एसपी वाईएस रमेश ने बताया कि मामले में चार संदिग्ध ग्रामीणों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।