ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
लेवी वसूलने आये चार संदिग्ध पीएलएफआइ उग्रवादी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2019 1:18:45 PM
लेवी वसूलने आये चार संदिग्ध पीएलएफआइ उग्रवादी गिरफ्तार

रांची। राजधानी रांची में चार संदिग्ध उग्रवादी गिरफ्तार किये गये हैं। ये लोग लेवी वसूलने आये थे। सभी पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के सदस्य बताये जाते हैं। तुपुदाना ओपी क्षेत्र से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों के नाम प्रेम सिंह, सनातन होरो, समीर धनवार और सुरेश मुंडा हैं।

 
बताया जाता है कि तुपुदाना ओपी क्षेत्र में पीएलएफआइ के नाम पर लेवी वसूलने के लिए ये लोग आये थे। गिरफ्तार उग्रवादियों में तीन गुमला जिला के रहने वाले हैं। गुमला जिला के बसिया के रहने वाले तीनों उग्रवादियों के नाम प्रेम सिंह, सनातन होरो और समीर धनवार हैं। चौथा उग्रवादी सुरेश मुंडा कांके थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS