ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
दुमका में भीषण सड़क हादसे में बिहार के 3 कांवड़ियों की मौत,छह घायल
By Deshwani | Publish Date: 25/7/2019 11:30:54 AM
दुमका में भीषण सड़क हादसे में बिहार के 3 कांवड़ियों की मौत,छह घायल

दुमका। झारखंड के दुमका जिले में हंसडीडा थाना क्षेत्र के बनियारा गांव के निकट हंसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर हाइवा की ठोकर से ऑटोरिक्शा पर सवार तीन कांवड़ियों की मौत हो गई तथा छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कांवड़ियों की मौत पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर दुख जताया है।

 
जानकारी के अनुसार, बिहार के पूर्णिया जिले में टीकापट्टी थाना क्षेत्र के सपहा गांव के करीब 12 लोग ऑटोरिक्शा से सोमवार की रात घर से निकले। सुल्तानगंज में जल लेने के बाद बुधवार को देवघर औरउसके बाद बासुकीनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बुधवार की देर शाम सभी श्रद्धालु वापस घर लौट रहे थे। बनियारा गांव के निकट पुलिस बैरियर देखते ही चालक ने ऑटो की रफ्तार धीमी कर दी तभी पीछे से आ रही हाइवा ने ठोकर मार दी।
 
 सूत्रों ने बताया कि हावा के ठोकर मारते ही ऑटो सवार सुभाष मंडल और अनिल मंडल सड़क पर गिर गए और उन्हें पीछे से आ रही दूसरे ट्रक ने रौंद दिया। इस दुर्घटना के बाद हाइवा और ट्रक के चालक फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को ऑटो से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान एक और कांवरिया तरुण मंडल की भी मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। जरमुंडी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिमेष नथानी पुलिस टीम के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए हैं। सभी मृतक और घायल सपहा गांव के ही रहने वाले हैं।
 
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर लिखा कि दुमका में हुई सड़क दुर्घटना में कांवड़ियों की मौत का दुखद समाचार मिला। जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज का निर्देश दिया है। मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए आर्थिक सहायता दी जाएगी। देवघर और दुमका प्रशासन घायलों के बेहतर इलाज में जुटा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS