झारखंड
21 जुलाई को नक्सलियों ने बुलाया झारखंड बंद, पुलिस अलर्ट
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2019 12:11:12 PMरांची। प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) ने लोहरदगा में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अपने तीन साथियों के विरोध में 21 जुलाई को झारखंड बंद की घोषणा की है। लातेहार जिला में सक्रिय किसी उग्रवादी संगठन ने लंबे समय बाद बंद बुलाया है। संगठन द्वारा बंद बुलाने की वजह के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
इधर, नक्सलियों के बुलाए गए बंद को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के एसपी को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को लोहरदगा जिले के पेशरार जंगल में पुलिस और जेजेएमपी के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हो गए थे। घटनास्थल से पुलिस ने दो एके-47 बरामद किया था।