ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
रांची पहुंचे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी नेताओं को देंगे जीत के टिप्स
By Deshwani | Publish Date: 13/7/2019 12:48:57 PM
रांची पहुंचे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी नेताओं को देंगे जीत के टिप्स

रांची। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच चुके हैं। कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा का यह पहला दौरा है। यहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर पारंपरिक तरीके से उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, विधायक अनंत ओझा सहित कई नेता शामिल थे।

 
नड्डा प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक करेंगे। इस साथ वह प्रदेश पदाधिकारियों, प्रमंडल, जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, जिला सदस्यता प्रभारी एवम् सह सदस्यता प्रभारी के साथ भी बैठक करेंगे। इसके अलावा वह कार्निवल बैंक्वेट हॉल, हरमू बाईपास में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। नड्डा दो दिन के प्रवास पर रांची रहेंगे।
 
आपको बता दें कि इस साल झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं, इस लिहाज से उनका यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS