ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
खूंटी जेल में विषाक्त भोजन खाने से दो दर्जन कैदी बीमारी, 14 की हालत गंभीर
By Deshwani | Publish Date: 3/7/2019 4:23:34 PM
खूंटी जेल में विषाक्त भोजन खाने से दो दर्जन कैदी बीमारी, 14 की हालत गंभीर

रांची। झारखंड की राजधानी से सटे खूंटी जिला जेल में करीब दो दर्जन कैदी बीमार पड़ गये हैं। इनमें 14 की हालत गंभीर बतायी जाती है। बीमार कैदियों में कई हार्डकोर नक्सली और अफीम के तस्कर शामिल हैं।

 
प्रशासन को जैसे ही कैदियों के बीमार पड़ने की सूचना मिली, डॉक्टर की एक टीम के साथ अधिकारी जेल पहुंचे। बीमार कैदियों का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से बीमार कैदियों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी कैदी खतरे से बाहर हैं।
 
बताया जाता है कि आज खाने के बर्तन में छिपकली गिरने की वजह से भोजन विषाक्त हो गया। इसी भोजन को खाने की वजह से कैदी बीमार पड़े हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS