ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
प्रतिमा क्षतिग्रस्त मामला: बेअसर रहा रांची बंद का आह्वान
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2019 12:21:56 PM
प्रतिमा क्षतिग्रस्त मामला: बेअसर रहा रांची बंद का आह्वान

रांची। भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के खिलाफ आज बुलाए गए रांची बंद का अब तक कोई असर नहीं दिख रहा है। अल्बर्ट एक्का चौक, लालपुर चौक, कोकर चौक, डोरंडा चौक सहित अन्य जगह पर अन्य दिनों की तरह सड़कों पर वाहन चल रहे हैं। दुकानें भी खुली हुई है। अब तक किसी भी बंद समर्थक का सड़क पर उतरने की सूचना नहीं है।

 
सुरक्षा को लेकर राजधानी रांची के सभी चौक चौराहा पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है। एसपी अनीश गुप्ता सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए रांची शहर पर निगरानी रखी जा रही है।
 
ज्ञात हो कि पिछले दिनों कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर बनी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा खंडित हो गयी। इसका पता उस वक्त चला, जब आजसू के कोटे से मंत्री बने रामचंद्र सहिस राजभवन में शपथ ग्रहण करने के बाद बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्हें बताया गया कि बिरसा का बायां हाथ टूट गया है। फलस्वरूप सहिस को बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दिये बगैर लौटना पड़ा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS