ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
फ्लाईओवर निर्माण में सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री रघुवर
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2019 6:04:00 PM
फ्लाईओवर निर्माण में सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री रघुवर

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची शहर में बन रहे फ्लाईओवर के कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने आज झारखंड मंत्रालय में कांटा टोली और रातू रोड फ्लाईओवर निर्माण की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन जगहों पर किसी तरह की कोई समस्या नहीं है, वहां तत्काल काम शुरू कर दिया जाए। फ्लाईओवर बनाने के क्रम में इस बात का ध्यान रखा जाए कि आम जनता को परेशानी नही हो। फ्लाईओवर निर्माण के समय सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

 
उन्होंने कहा कि रांची में फ्लाईओवर का निर्माण कराना सरकार की प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर है। लोगों को ट्राफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर के कार्यों में तीव्रता लाने की आवश्यकता है। निर्माण कार्य के दौरान आवागमन की असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखें और बढ़िया गुणवत्ता का डायवर्सन रोड का निर्माण करें। राज्य सरकार का यह लक्ष्य है कि हर हाल में रांची में फ्लाईओवर का निर्माण हो और जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति मिले।
 
 
बैठक में नगर विकास एवं आवास मंत्री सीपी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ.सुनील कुमार वर्णवाल, नगर विकास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह, पथ सचिव  केके सोन, उपायुक्त राय महिमापत रे मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS