ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: राजपथ से ज्यादा लोग शामिल होंगे रांची में, प्रधानमंत्री मोदी लोगों के साथ करेंगे योग
By Deshwani | Publish Date: 13/6/2019 4:11:14 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: राजपथ से ज्यादा लोग शामिल होंगे रांची में, प्रधानमंत्री मोदी लोगों के साथ करेंगे योग

रांची। आयुष मंत्रालय की ओर से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों के साथ योग करेंगे। प्रधानमंत्री इसके लिए 20 जून को ही रांची पहुंच जायेंगे। 

 
केंद्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नायक ने आज प्रोजक्ट भवन में संवाददाता सम्मेलन मेंं कहा कि इस  बार योग का थीम योगा फॉर हर्ट रखा गया है। नायक ने कहा कि पांचवा योग दिवस रांची में मनाया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास, राज्य के सभी मंत्री, अधिकारी सहित अन्य लोग शामिल होंगे। योग दिवस को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। 
 
धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य आयोजन के अलावा मैदान के बाहर स्थित छोटे मैदान में भी लोगों के योग करने की व्यवस्था की जायेगी। मैदान में एलईडी स्क्रीन लगाये जायेंगे, ताकि मुख्य समारोह के अनुसार सभी लोग उस दिन योग करें। यह एक ऐतिहासिक समारोह होगा। देश की राजधानी में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  ज्यादा लोग रांची में शामिल होंगे।
 
श्रीपद नायक ने कहा कि योग दिवस की शुरूआत 2015 में राजपथ  नयी दिल्ली से की गयी थी। जिसमें 40 हजार लोग शामिल हुए थे। 2016 में चंडीगढ़, 2017 में लखनउ और 2018 में देहरादून में आयोजित किया गया। इस बार रांची में हो रहा है और यह  पिछली बार से ज्यादा अच्छा होगा। इस बार 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन हो रहा है। 
 
इस मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि योग दिवस के अवसर पर सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने अपने जिलों में योग करायें। स्कूल, कालेज सहित अन्य जगहों पर योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाये। उन्होंने कहा कि योग प्रखंड स्तर पर भी हो। प्रेसवार्ता के दौरान राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी  उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS