झारखंड
सिमडेगा में हथियारबंद उग्रवादियों का कहर, सड़क निर्माण में लगे वाहनों को फूंका
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2019 1:21:23 PMसिमडेगा/रांची। झारखंड के सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र हाटिंगहोडे में देर रात हथियारबंद उग्रवादियों ने सड़क निर्माण में लगे चार वाहनों को जला दिया। इन वाहनों में एक जेसीबी, दो हाइवा और एक डम्पर शामिल है। सभी वाहन जलकर राख हो गये। वाहनों को जलाने के बाद अपराधियों ने दो देसी कट्टे से फायरिंग भी की। ड्राइवर और खलासी को बंधक बना लिया। उनके मोबाइल छीन लिए।
सूत्रों के मुताबिक बंधक बनाए गए ड्राइवर और खलासी किसी तरह भागकर जंगल में छिप गए। बाद में इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। बानो थाना पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोखा बरामद किए हैं। उग्रवादी बाइक से आए थे और सभी ने अपने चेहरे ढक रखे थे। एसपी संजीव कुमार ने बताया कि इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।