ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
सदर अस्पताल से फरार नक्सली शंभू मांझी को पुलिस ने फिर से किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2019 4:14:39 PM
सदर अस्पताल से फरार नक्सली शंभू मांझी को पुलिस ने फिर से किया गिरफ्तार

सरायकेला। सरायकेला सदर अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए नक्सली शंभू मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सरायकेला के एसपी चंदन कुमार ने आज यह जानकारी दी। सरायकेला के सदर अस्‍पताल में इलाज करा रहा नक्‍सली शंभू मांझी बुधवार तड़के फरार हो गया था। बीमार पड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी फरारी की वजह से छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था।

 
सरायकेला पुलिस की चौकसी पर सवाल उठने लगे थे। शंभू मांझी को 24 मई को सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहीं से वह हथकड़ी समेत फरार हो गया था। अस्पताल के कर्मचारियों और पुलिस को इसकी खबर तब हुई, जब सुबह पांच बजे उसे सूई देने अस्पताल के कर्मी वहां पहुंचे। कैदी वार्ड में शंभू नहीं था।
 
दरअसल, नक्सली की सुरक्षा में तैनात चार पुलिस के जवान, एक एसआइ और एक हवलदार सो रहे थे। अस्पताल के अन्य स्टाफ भी सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर नक्सली पीछे के रास्ते से हथकड़ी के साथ फरार हो गया। एसपी चंदन कुमार ने मामले को गंभीर माना और सुरक्षा में तैनात एसआई समेत सभी छह जवानों (एएसआई जयप्रकाश यादव, हवलदार शंभू कुमार, सिपाही मिरू मुन्नी रायमुंडो, मंगल मुर्मू, तरुण चंद्र महतो व मंगल मुंडा) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी।
 
इसके साथ ही शंभू मांझी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गयी। अंतत: पुलिस को शंभू को गिरफ्तार करने में सफलता मिल गयी। ज्ञात हो कि नक्सली शंभू मांझी को 20 मई को खरसावां क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में सीनी के जानकीपुर से गिरफ्तार किया गया था। पहले उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति में सुधार के बाद उसे सरायकेला सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती किया गया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS