झारखंड
हाई टेंशन तार के चपेट में आने से 12 लोग घायल
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2019 1:11:42 PMपाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिले में बस के ऊपर बैठे 12 लोग हाई टेंशन तार के चपेट में आ जाने से जख्मी हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि बस में बाराती सवार थे जो बाबायाकोडा गांव से दतोई-मुर्गाडांगा गांव जा रहे थे तभी ये यात्री महेशपुर इलाके में हाई टेंशन तार के चपेट में आ गये।
सूत्रों के अनुसार सभी घायलों को महेशपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया प्राथमिक उपचार के बाद इनमें से दो घायलों को उनके परिजन उपचार के लिये पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल ले गये।