ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ, राज्य पुलिस के 11 जवान घायल
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2019 10:44:09 AM
नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ, राज्य पुलिस के 11 जवान घायल

रांची। झारखंड के सरायकेला- खरसावां जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर आइईडी विस्फोट कर हमला किया। घटना आज तड़के की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महाराज प्रमाणिक का दस्ता इलाके में सक्रिय है। आशंका जताई जा रही है कि उसी ने घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के 11 जवान घायल हो गए। 

 
सभी घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल भेज गया है। नक्सलियों से अब भी मुठभेड़ जारी है। जिस इलाके में माओवादियों ने धमाके कर पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश की, वहां पर चुनाव समाप्ति के ठीक दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने हमला किया था।
 
 
आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता आशिष बत्रा ने बताया कि नक्सलियों के हमले में 11 जवान घायल हुए है। मुठभेड़ जारी है। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची लाया जा रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS