ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
लोकसभा चुनाव: झारखंड से एनडीए को मिली 12 सीट, जानें किस सीट पर किसने दर्ज की जीत
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2019 1:11:02 PM
लोकसभा चुनाव: झारखंड से एनडीए को मिली 12 सीट, जानें किस सीट पर किसने दर्ज की जीत

रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के चुनाव में भाजपा ने जबर्दस्‍त प्रदर्शन किया है और सूबे की 14 में से 12 सीट पर जीत दर्ज की है। राज्य में एनडीए यानी भाजपा-आजसू गठबंधन ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस ने जबकि एक सीट पर जेएमएम ने कब्जा जमाया है।

 
 आइए जानें किस सीट पर किस पार्टी का परचम लहराया..
 
1- राजमहल- जेएमएम के विजय कुमार हांसदा ने भाजपा के श्री हेमलाल मुर्मू को पराजित किया।
 
2- दुमका- भाजपा के सुनील सोरेन ने जेएमएम के शिबू सोरेन को पराजित किया।
 
3- गोड्डा- भाजपा के निशिकांत ने जेवीएम (P) के प्रदीप यादव को पराजित किया।
 
4-कोडरमा- भाजपा की अन्नपूर्णा देवी ने जेवीएम (P) के बाबूलाल मराण्डी को पराजित किया।
 
5- गिरिडीह - आजसू के चन्द्र प्रकाश चौधरी ने जेएमएम के जगरनाथ महतो को पराजित किया।
 
6- रांची- भाजपा के संजय सेठ ने कांग्रेस के सुबोध कांत सहाय को पराजित किया।
 
7- जमशेदपुर- भाजपा के बिद्युत बरन महतो ने जेएमएम के श्री चम्पई सोरेन को पराजित किया।
 
8. सिंहभूम- कांग्रेस की गीता कोड़ा ने भाजपा के लक्ष्मण गिलुआ को पराजित किया।
 
9. पलामू- भाजपा के विष्णु दयाल राम ने राजद के घूरन राम को पराजित किया।
 
10. हजारीबाग- भाजपा के जयन्त सिन्हा ने कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू को पराजित किया।
 
11. चतरा- भाजपा के सुनील सिंह ने कांग्रेस के मनोज यादव को पराजित किया।
 
12. धनबाद- भाजपा प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद को पराजित किया।
 
13- खूंटी- भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस उम्मीदवार कालीचरण मुंडा को पराजित किया। 
 
14- लोहरदगा- भाजपा के सुर्दशन भगत ने कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत को पराजित किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS